अपनी ही बहन से शादी करने पहुंचा दूल्हा, मां के खुलासे से हड़कंप; फिर कहानी में आया ट्विस्ट

चीन में एक शादी के दौरान अप्रत्याशित घटना घटी। एक मां अपने बेटे के लिए जिस दुल्हन को लेने के लिए आई थी, वो उनकी 20 साल पहले खोई बेटी निकली। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया। लड़का जिसके साथ सात फेरे लेकर शादी करने वाला था, वो महिला उसकी बहन निकली। दरअसल, लड़के की मां ने अपनी होने वाली बहू के हाथ पर ऐसा खास निशान देखा, जो बिल्कुल उसकी खोई बेटी के शरीर पर था। हालांकि तब लड़के की मां ने ऐसे-ऐसे राज खोले कि सब हक्के-बक्के रह गए और आखिर में दोनों की शादी की गई।

घटना 2021 की बताई जा रही है लेकिन, सोशल मीडिया पर यह स्टोरी अभी खूब वायरल हो रही है। एक महिला अपने बेटे की शादी के मंडप पर यह देखकर दंग रह गई कि जिस लड़की को वह दुल्हन बनाकर अपने घर लेने आई थी, वह वास्तव में उसकी खोई हुई बेटी थी।

मंडप पर कोहराम

डेली मेल में छपि खबर के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब दूल्हे की मां बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंची। जैसे ही दुल्हन गलियारे के पास पहुंची, दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथ पर एक खास निशान देखा, जिसे देखकर वह चौंक गई।

मां ने ऐसे किया पर्दाफाश

दुल्हन के माता-पिता ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें सड़क किनारे लावारिस हालत में वो लड़की मिली थी और उन्होंने उसे गोद ले लिया था। इस खुलासे से दूल्हे की मां को झटका लगा, जिसने फिर एक दिल दहला देने वाली सच्चाई बताई। महिला ने बताया कि किसी दुर्घटना में उसकी बेटी 20 साल पहले उससे अलग हो गई थी।

मां ने फिर भी करवाई शादी

मां और बेटी के बीच भावनात्मक पुनर्मिलन अप्रत्याशित था। हालांकि, स्थिति तब और रोचक हो गई जब जब यह पता चला कि दूल्हा भी दरअसल महिला का असली बेटा नहीं था। महिला ने अपनी बेटी के खो जाने के बाद उसे गोद लिया था। ऐसे में महिला के खुलासे के बाद दोनों की शादी मुमकिन हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *